किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रांत व्यापी आंदोलन 14 जून को | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर, NIT; ​किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रांत व्यापी आंदोलन 14 जून को | New India Timesमध्य प्रदेश में कर्ज माफी सहित कुछ मांगों को लेकर उभरे किसान आंदोलन में 9 किसानों के पुलिस गोली से मारे जाने के बाद भारत भर मे जगह-जगह रुक रुक कर पिछले कुछ महीनों से चल रहे किसान आंदोलन में आग में घी डालने की तरह अब हर प्रांत की विपक्षी पार्टी आंदोलन को हवा देने में सक्रिय हो गई है। इसी के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में 14 जून को एक दिवसीय प्रांतव्यापी आंदोलन के तहत आंदोलन किया जाने का ऐहलान हुआ है।

प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि इसके तहत जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्ट्रों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी, फसल की लागत का डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य देने तथा फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने व उचित बोनस दिये जाने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जायेगा। 

कुल मिलाकर देखना है कि संघर्ष में कमजोर माने जाने वाली कांग्रेस पार्टी 14-जुन को किस तरह से व कितनी भीड़ जिला मुख्यालय पर जुटा कर सरकार को घेरने की कोशिश करती है या फिर पहले की तरह इस दिन भी आंदोलन की खानापुर्ति ही होती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version