कोरोना वैक्सीन लगाने का द्वितीय चरण शुरू, एसडीएम-तहसीलदार व उच्चाधिकारियों ने वैक्सीन लगवाकर की द्वितीय चरण की शुरुआत | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

कोरोना वैक्सीन लगाने का द्वितीय चरण शुरू, एसडीएम-तहसीलदार व उच्चाधिकारियों ने वैक्सीन लगवाकर की द्वितीय चरण की शुरुआत | New India Times

कोरोना वैक्सीन का द्वितीय चरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहम्मदी में शुरू हुआ जिसमें तहसील प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को टीका लगना है। जिसमें प्रातः काल ही तहसील प्रशासन की ओर से इसकी शुरुआत उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला, तहसीलदार विकासधर दुबे, नायब तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिह ने कोरोना का टीका लगवाकर इसकी शुरुआत की।

कोरोना वैक्सीन लगाने का द्वितीय चरण शुरू, एसडीएम-तहसीलदार व उच्चाधिकारियों ने वैक्सीन लगवाकर की द्वितीय चरण की शुरुआत | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा० सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस दूसरे चरण में लगभग ढाई सौ कर्मचारियों के कोरोना के टीके लगाये जाएंगे। इस अवसर पर डा० धर्मेंद्र वर्मा, डा० सुशील कुमार शुक्ला, डा० राम शंकर शर्मा, फार्मासिस्ट अमित श्रीवास्तव, वीर सिंह, आशुतोष राठौर, देवेन्द्र पाण्डेय, निशांत शुक्ला सहित सीएचसी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article