देवरी में शुक्रवार को कृषि कानून को लेकर हुआ जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन, ट्रैक्टर एवं बाइक रैली के साथ हजारों किसानों ने किया प्रदर्शन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में शुक्रवार को कृषि कानून को लेकर हुआ जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन, ट्रैक्टर एवं बाइक रैली के साथ हजारों किसानों ने किया प्रदर्शन | New India Times

केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून बिल पारित करने के बाद पूरे देश भर में किसानों द्वारा तीनों कृषि कानून वापिस लेने की मांग करते हुये विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरयाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित देश के 29 प्रदेशों में किसानों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिनके समर्थन में सागर जिले की देवरी विधानसभा में भी केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में एवं किसानों के समर्थन में देवरी नगर में कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के आह्वान पर विशाल किसान रैली का आयोजन किया गया। जिसमें देवरी विधानसभा क्षेत्र के गौरझामर, महाराजपुर, केसली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में किसानों ने रैली में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कृषि कानून बिल वापस लेने के नारे लगाते हुए रैली की शुरुआत की।

देवरी में शुक्रवार को कृषि कानून को लेकर हुआ जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन, ट्रैक्टर एवं बाइक रैली के साथ हजारों किसानों ने किया प्रदर्शन | New India Times

रैली का आयोजन विधायक निवास हाई स्कूल तिराहा से शुरू होकर नगर पालिका चौराहा से होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुराना बाईपास रोड से कृषि उपज मंडी प्रांगण में ट्रैक्टर सहित तमाम किसान एकत्रित हुए वहीं कृषि उपज मंडी से विधायक महोदय के साथ सभी किसान पैदल चल कर तहसील परिसर पहुंचे जहां आम सभा का आयोजन किया गया एवं किसानों के ऊपर थोपे गए तीन कृषि बिल कानून को रद्द कर वापिस लेने एवं किसानों से जुड़ी अन्य तमाम समस्याओं से संबंधित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौंपा गया। किसान प्रदर्शन रैली आयोजन के दौरान शासन प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन ने नगर में जगह जगह एवं सड़कों, चौराहों पर रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए। देवरी में आयोजित हुई ऐतिहासिक किसान रैली हजारों ट्रैक्टर एवं बाइकें और पैदल चल रहे किसानों की रैली करीब 2 किलोमीटर की लम्बी ऐतिहासिक रैली का आयोजन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version