दतिया में व्यापार मेला की तैयारियां शुरू, 20 फरवरी को मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा करेंगे उद्घाटन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया में व्यापार मेला की तैयारियां शुरू, 20 फरवरी को मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा करेंगे उद्घाटन | New India Times
फाइल फोटो

दतिया में एक साल बाद फिर से बम बम महादेव के पास पार्क के पीछे दतिया व्यापार मेला लगाया जाएगा। मेले का उद्घाटन 20 फरवरी को गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा द्वारा किया जाएगा। नगरपालिका परिषद दतिया द्वारा मेले की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। मेले में दुकानें एवं अन्य तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। दतिया नगरपालिका सीएमओ ए के दुवे ने बताया कि पिछले साल कोरोना की वजह से मेला नहीं लगाया जा सका था लेकिन इस साल बच्चों एवं महिलाओं के मनोरंजन एवं खरीदारी के लिए मेला लगाया जा रहा है। मेले की अनुमति प्रशासन से मिल चुकी है। इस बार भी मेले में झूले खेल खिलोने सहित चाट पकोड़े की दुकानें शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के लोगों के मनोरंजन के लिए लगाई जा रही हैं। मेला लगभग एक महीने का रहेगा।दतिया व्यापार मेले की शुरुआत दतिया विधायक एवं मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के प्रयासों से वर्ष 2014 में शुरू हुई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article