बागपत पुलिस ने एसओजी के साथ कर की गई मुठभेड़ में 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार, 82 एलईडी, 200 स्टैण्ड़, 3 बाइक की बरामद, तीन बदमाश फरार होने में हुए कामयाब | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत पुलिस ने एसओजी के साथ कर की गई मुठभेड़ में 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार, 82 एलईडी, 200 स्टैण्ड़, 3 बाइक की बरामद, तीन बदमाश फरार होने में हुए कामयाब | New India Times

बागपत पुलिस ने एसओजी टीम के साथ नैथला मोड़ से 6 शातिर लूटेरो को गिरफ्तार किया जबकि मुठभेड़ के दौरान 3 लूटेरे भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किये गये लूटेरों से चोरी की 3 बाइक, 4 अवैध तमंचे, कारतूस, 2 छूरे बरामद किये गये और इनकी निशानदेही पर चोरी की 82 एलईडी और 200 एलईडी स्टैण्डों को बागपत के काठा से बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गैंग के लीड़र का नाम गुलज़ार उर्फ मामा है जो कि मुठभेड़ के दौरान भागने मे सफल रहा। गुलज़ार पर अलग-अलग राज्यों के थानों में 23 से भी ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप उर्फ चिंटू निवासी काठा बागपत पर दिल्ली और बागपत जिले के थानों में 4 एफआईआर दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त छोटू पर बागपत के बिनौली में एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा गिरफ्तार लूटेरों में उत्तम निवासी वैली-बुढ़ाना, जसवंत निवासी वैली-बुढ़ाना, अमित निवासी दोघट-बागपत, छोटू निवासी दोघट-बागपत, गोविन्दा निवासी अकबरपुर माजरा-अलीपुर दिल्ली शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद फरार दो अन्य लूटेरों के नाम इन्तजार निवासी इस्लामाबाद-खतौली और बिटटू निवासी मवीकला- बागपत है। लूटेरो से पूछताछ के बाद गैंग के तीन वांछित अपराधियों के नाम निकलकर सामने आये हैं, जिनमें से आकाश जेल में है। अन्य अपराधी झाऊ निवासी नजफगढ़-दिल्ली और सरदार निवासी केशवपुर मण्ड़ी-दिल्ली अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं जिनको जल्द ही पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक बागपत अभिशेक सिंह ने इस कामयाबी पर सीओ मंगल सिंह रावत और एसएचओ नोवेन्द्र सिंह सिरोही की टीम और एसओजी की टीम को बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version