बागपत के स्यादवाद इंस्टीट्यूट में हुई प्रबंध समिति की बैठक, समिति की बैठक में कई प्रस्तावों को दी गई मंजूरी | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत के स्यादवाद इंस्टीट्यूट में हुई प्रबंध समिति की बैठक, समिति की बैठक में कई प्रस्तावों को दी गई मंजूरी | New India Times

नगर के स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च में बुधवार को प्रबंध समिति की बैठक हुई जिसमें कई प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें करतल ध्वनि के साथ पास कर दिया गया।

कॉलेज प्राचार्य एन वेंकट लक्ष्मी ने कॉलेज की उन्नति पर प्रकाश डाला। बताया कि इस वर्ष उनके यहां पर परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। काफी छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से पास हुए और उन्होंने कॉलेज का नाम रोशन किया। बताया कि इनमें से काफी छात्र-छात्राएं रोजगार कर रहे हैं, जो कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा कॉलेज में नए कोर्स खोलने के लिए भी प्रस्ताव रखे गए साथ ही कॉलेज में वर्ष 2020-21 के बजट को भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके अलावा कॉलेज में वर्षभर होने वाले विभिन्न समारोह की जानकारी दी गई और नवनियुक्त अध्यापकों का अनुमोदन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नगेंद्र गोयल ने की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अभिनव जैन, शिखर चंद जैन, विपुल जैन, अनिल जैन, प्रदीप जैन, आलोक जैन, राहुल जैन, कॉलेज के निदेशक प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, सोनिया त्रिखा, बीपी सिंह, धर्मेंद्र, भगत सिंह आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version