मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उपवास को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उपवास को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना | New India Timesमध्यप्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अरूण यादव ने मंदसौर गोलीकांड के बाद यहां दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शनिवार को प्रारंभ किए गए अनिश्चितकालीन उपवास को 28 घंटों में समाप्त कर दिए जाने को किसानों के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ ठगी बताया है।​​मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उपवास को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना | New India Timesप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यादव ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का पूर्वाभास था कि यह उपवास अल्पकालिक होगा। उन्होंने कहा कि सीएम चौहान यह बताएं कि उनसे किस किसान ने कहा कि वे उपवास समाप्त करें। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि क्या मात्र 48 घंटों में ही किसानों की समस्या हल हो गई। क्या 28 घंटों में ही प्रदेश में शांति की बहाली हो गई है। उन्होंने कहा कि केवल 28 घंटों के इस उपवास में हुए लाखों रूपयों की अपव्यय का वहन कौन करेगा?​

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उपवास को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना | New India Timesप्रदेशाध्यक्ष यादव ने कहा कि इस उपवास की समाप्ति की स्क्रिप्ट रविवार की सुबह ही भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, थांवरचंद गेहलोत, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने पहले ही तैयार कर ली थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version