मादक पदार्थ माफियाओं के विरूद्ध शिवसेना ने दिया ज्ञापन | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मादक पदार्थ माफियाओं के विरूद्ध शिवसेना ने दिया ज्ञापन | New India Times

शिवसेना के इंदौर संभाग के अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में शिवसेना की ओर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नाम जिला प्रशासन बुरहानपुर के माध्यम से एक ज्ञापन दिया गया। प्रेषित ज्ञापन में शिवसेना ने आक्रोश व्यक्त किया है।

मादक पदार्थ माफियाओं के विरूद्ध शिवसेना ने दिया ज्ञापन | New India Times

शिवसेना के ज्ञापन के अनुसार जिले में पुलिस ने एम डी ड्रग्स जिसकी कीमत देड़ करोड़ रुपये आंकी गई है के साथ समाज विरोधी असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है परन्तु इनके विरूद्ध ठोस कार्यवाही करने के बजाए निर्दोषों को प्रताड़ित कर उनकी रोजी रोटी छीन ली। मकान दुकान तोड़ फोड़ दिए और राजनीति रसूख के दबाव में मूल अपराधियों को बचाने की कवायद हो रही है। शिवसेना इंदौर संभाग प्रमुख आशीष शर्मा ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए स्पष्ट चेताया कि अगर प्रशासन निष्पक्ष पारदर्शिता पूर्ण निर्विघ्न कार्यवाही नहीं करेगा तो शिवसेना सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।
उपरोक्त संदर्भित ज्ञापन राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के द्वारा जिला प्रशासन के नाम दिया गया। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख अशोक कोली, महासभा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुगंधी, इंद्रजीत सोनी, आनंद विश्वकर्मा, बाल्या महाराज सहित शिवसैनिक साथियों ने उपस्थिति दर्ज कर विरोध प्रकट किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version