गुलज़ार अहमद, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी (यूपी), NIT:

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा की वरिष्ठ नेत्री कृष्णादास लोधी निवासी अबन्तीबाई नगर जीटी रोड भोंगाँव को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित होने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर माल्यार्पण व पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूर्ण निष्ठा से निर्वाहन करेंगी।प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार की किसान नौजवान मजदूर विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है जिसका जबाब आने बाले चुनाव में मिल जायेगा। इस मौके पर ऊदल सिंह राजपूत,धर्म सिंह लोधी,अर्जुन सिंह राजपूत, मुकेश बाबू जाटव, बाबा राम अवतार यादव, वसीम अल्वी, दिनेश राजपूत, गोपाल दास लोधी, रुस्तम अल्वी, मनोज जिला पंचायत सदस्य आदि समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
