गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
सर्राफा व्यवसायी हत्याकाण्ड व लाखों की लूट का तीन बाद भी भोंगाव पुलिस द्वारा खुलासा न कर पाने को लेकर नगर के व्यापार मंडल के दो गुटों ने मिलकर सैंकड़ों लोगों की भीड़ के साथ काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला, जिसमें सर्राफा व्यवसायियों के साथ नगर के हिन्दू-मुस्लिम व सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया।
इन रास्तों से होकर निकाला मौन जुलूस
जुलूस नगर के पुरानी आलूमण्डी से शुरू होकर पुलिया वाली मस्जिद, छोटाबजार, सब्जीमण्डी चौराहा, जामा मस्जिद, जैन मंदिर, पीपल मंडी, पुराना अस्पताल, घंटाघर होता हुआ थाना कोटवाली भोंगाव पहुंचा, जहां घटना के खुलासे के प्रयास में लगातार कैम्प कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह से घटना के खुलासे एवं हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने को लेकर वार्ता की।
व्यापार मण्डल ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
व्यापार मण्डल के दोनो गुटों के नगर अध्यक्ष गिरन्द सिंह यादव व नितिन उमेश वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे में घटना का खुलासा न हुआ और हत्यारे न पकड़े गए तो थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
एएसपी ने दिया आश्वासन
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि घटना के खुलासे के लिए ही वह पिछले दो दिनों से भोंगाव में ही कैम्प किये हुए है, और क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की टीमों के साथ साथ कई टीमें घटना का खुलासा करने में लगी हुई है, जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने नगर की जनता एवं व्यापारियों से भी सहयोग करने की अपील की है।

बहुत बुरा लॉयन आडर हे