गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन मे सामिल हुए सपा नेता कमाल खान किसान नेता राकेश टिकैत से कि मुलाकात | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन मे सामिल हुए सपा नेता कमाल खान किसान नेता राकेश टिकैत से कि मुलाकात | New India Times

सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के युवजनसभा प्रदेश उपाध्यक्ष कमाल अहमद खान ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से जाकर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में पहुँचे और कई दिनों से धरने में सहयोग भी कर हे है और किसानों को बता रहे हैं कि तीनों कृषक काला क़ानून के विरोध मे समाजवादी पार्टी के लोग है और पार्टी पुरी तरह से किसानो के साथ है।

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन मे सामिल हुए सपा नेता कमाल खान किसान नेता राकेश टिकैत से कि मुलाकात | New India Times

इस दौरान कमाल खान ने धरना स्थल पर किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात भी कि और उनके हौसले और जज्बे को सलाम भी किया कमाल अहमद खान ने कहाँ इस सरकार मे क्या किसान एक अपराधी है जो सरकार को इस काले क़ानून को वापस लेने मे इतनी परेशानी हो रही है लगता है इस ज़ालिम सरकार को केवल घमंड और अहंकार है यह किसानो के दर्द को नहीं समझती इन्हें तो कुर्सी हि प्यारी है जो अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ। आप को बतादे कमाल अहमद खान निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा समाजवादी पार्टी है और उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थनगर के बांसी विधानसभा के रहने वाले है वहीं किसान आंदोलन मे उनके टीम के महराजगंज जिले के समीम खान प्रदेश सचिव युवजनसभा समाजवादी पार्टी,सीतापुर के प्रदीप सिंह ऊर्फ पन्नू सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष युवजनसभा,नूर अहमद, अहमद जमा, जियाउद्दीन चौधरी, मनीष कुमार फजर अहमद,नौशाद अहमद समसेर सिंह,सरदार आदि लोग मौजूद रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article