जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ 10 फरवरी 2021 से | New India Times

मो.मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ 10 फरवरी 2021 से | New India Times

जिला क्रिकेट संघ छिंदवाड़ा द्वारा मान्यता प्राप्त खेल प्रतिभा मंच द्वारा जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कन्हान क्रिकेट स्टेडियम डूंगरिया में 10 फरवरी से आयोजित किया जाना है। इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु CBSE ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल जुन्नारदेव में समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संजय जैन की अध्यक्षता व उपस्थित सदस्य आई.यु.चिश्ती, जी.एस खान, रवि पुराणिक, मनीष चौरसिया, हाजी शहीद खान, मीत सेठ, अंसार अंसारी, योगेश रुखमांगद, कुलदीप रघुवंशी, इरफान खान, मनीष तिवारी, विक्की पटेल, लोकेश चौहान, पृथ्वी घोष के मध्य जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए प्रतियोगिता की समय सारणी निर्धारित की गई एवं इस प्रतियोगिता के संयोजक शमीम दाद खान के द्वारा यह जानकारी दी गई कि प्रतियोगिता का आरंभिक मुकाबला दिनांक 10 फरवरी 2021 दिन बुधवार दोपहर 12:00 बजे से आदित्य स्पोर्ट्स क्लब तामिया विरुद्ध एन.पी.पी.डी दमुआ के बीच आयोजित किया जाएगा। नगर की खेल प्रेमी जनता से विशेष आग्रह है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रतियोगिता को सफल बनाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article