मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष के शिवपुर आगमन पर जिला कमेटी एवं नगर कमेटी की बैठक सम्पन्न, प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी को मध्यप्रदेश में तीसरे दल के रूप में मजबूत करने का दोहराया संकल्प | New India Times

सोशल डेमोक्रेट पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआई) के प्रदेश अध्यक्ष इरफानुलहक अंसारी (जबलपुर) के शिवपुर आगमन पर जिला कमेटी एवं नगर की एक बैठक जिला अध्यक्ष नासिर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष इरफान उल हक अंसारी ने कहा कि हमें पार्टी को मेहनत कर तीसरे मजबूत दल के रूप में स्थापित करना है। बैठक में नगर पालिका के चुनाव को लेकर चर्चा हुई, जिसमें पांच वार्डों से प्रत्याशी के पैनल बना कर नाम तय किये गए, वहीं
पालिका अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इस अवसर पर दो प्रभावशाली साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। इस मीटिंग में हाजी समद साहब, नजम इकबाल एवं जिला नगर कमेटी के साथी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए इन दिनों विभिन्न जिलों के दौरों पर हैं।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.