बिम्ट्स के बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत | New India Times

मेहलक़ा इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बिम्ट्स के बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत | New India Times

प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस महाविद्यालय बुरहानपुर (BIMTS) के जनसंपर्क अधिकारी मिर्जा राहत बेग ने बताया कि मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर द्वारा निमाड़ जिले के प्रतिष्ठित संस्थान BIMTS महाविद्यालय में नर्सिंग विभाग में बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। श्री बेग ने बताया कि महाविद्यालय में बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा नाजमिन खान ने 75.77 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, लारविन पाटील ने 75.55 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान एवं नेहा विस्पुते ने 73.22 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अमित मिश्रा, संस्था के प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, नर्सिंग के प्रभारी प्राचार्य शैलेन्द्र उपाध्याय, प्रिन्यु थॉमस, अष्विनी चौधरी, मयूर पाटील एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version