शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव, किसान आंदोलन पर बोले सपा किसानों के साथ खड़ी है | New India Times

गुलज़ार अहमद, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी (यूपी), NIT:

शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव, किसान आंदोलन पर बोले सपा किसानों के साथ खड़ी है | New India Times

मैनपुरी जिला के किशनी नगर पंचायत के ग्राम पृथ्वीपुर में डाॅक्टर हर्षवर्धन उर्फ शिवम यादव की शादी से पूर्व आयोजित दावत में पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा किसानों के साथ खड़ी है, भाजपा राज्य में देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, सपाइयों पर झूठे मुकदमे लिखे जा रहे हैं, आगामी पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ेगी सपा, प्रसपा के बारे में सवाल पूछने पर ली चुटकी बोले किस प्रसपा की बात कर रहे हो शिवपाल का नाम आते ही बोले किसका नाम ले रहे हो ये अपनी जमानत नहीं बचा पाये, कोई नहीं जानता इनको। वार्ता के दौरान पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, एमएलसी अरविंद यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष इटावा गोपाल यादव, ब्लॉक प्रमुख इंजी रामपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य आशुतोष बिल्लू यादव, विपिनराज यादव, धर्मन्द्र यादव बाबा सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव, शैलेन्द्र यादव, प्रवेश यादव, नरेंद्र यादव, रामबाबू सविता मुकुल यादव सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article