अभियोजन के मीडिया प्रभारियों के संभागीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अभियोजन के मीडिया प्रभारियों के संभागीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन | New India Times

लोक अभियोजन म.प्र. भोपाल के तत्‍वाधान में भोपाल संभाग के मीडिया प्रभारियों एवं सहायक मीडिया प्रभारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल राजहंस जोन-2 एम.पी. नगर में प्रात: 11:00 से 03:30 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन संयुक्‍त संचालक श्री एल.एस. कदम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता श्री के.के. सक्‍सेना उप संचालक अभियोजन के द्वारा की गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन उपरांत जिला अभियोजन अधिकारी भोपाल श्री राजेन्‍द्र उपाध्‍याय द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज त्रिपाठी जनसंपर्क अधिकारी भोपाल संभाग द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्‍ठ पत्रकार श्री रामप्रकाश त्रिपाठी ने प्रशिक्षुओ से अपने पत्रकारिता के अनुभव एवं ज्ञान को साझा किया तथा मीडिया के संबंध में अनेक महत्‍वपूर्ण बिन्‍दुओं पर चर्चा की। वरिष्‍ठ पत्रकार श्री आशुतोष ने प्रशिक्षण के दौरान मीडिया से समन्‍वय बनाने में आने वाली समस्‍याओ पर अपने विचार व्‍यक्‍त किये।

कार्यक्रम में जिला भोपाल अति. जिला अभियोजन अधिकारी श्री टी.पी. गौतम, सहायक संचालक श्री अमित शुक्‍ला, एडीपीओ सुश्री दिव्‍या शुक्‍ला, श्री अमित मारन, श्रीमती विनिता विदुआ, जिला रायसेन से एडीपीओ श्रीमती शारदा शाक्‍य एवं श्रीमती नेहा दुबे, जिला राजबढ से श्री आशीष दुबे एवं श्री मनोज मिंज,  जिला सीहोर से केदार कौरव एवं श्री रामवीर सिंह, जिला विदिशा से श्रीमती गार्गी झा एवं श्रीमती सपना दुबे, एडीपीओ श्री आशीष त्‍यागी, श्री नवीन श्रीवास्‍तव एवं साथ ही मीडिया पत्रकार बंधु उपस्थिति रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article