भोपाल में क्रांतिकारी पत्रकारों का हुआ सम्मान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में क्रांतिकारी पत्रकारों का हुआ सम्मान | New India Times

पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के तत्वाधान में आज गांधी भवन प्रांगण में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिस का संचालन बी.पी. बंसल ने किया। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने सैयद ख़ालिद क़ैस, कृष्णनन्द शास्त्री, सादिया बाज़ खान का पुष्पमालाओं से स्वागत किया उस के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद क़ैस की अध्यक्षता में वरिष्ठ पत्रकार कृष्णनन्द शास्त्री एवं खबरें आजतक चैनल की मध्यप्रदेश हेड तथा संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सादिया बाज़ खान की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार ख़ालिद महमूद खान, बी.पी. बंसल को राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान, शहाब मलिक, अबरार खान, नदीम अहमद, फ़िरोज़ खान को राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। इस के अलावा पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी दिया गया।

भोपाल में क्रांतिकारी पत्रकारों का हुआ सम्मान | New India Times

इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस ने भारत वर्ष में पत्रकारों की खराब स्थिति और गिरते हुऐ स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सम्पूर्ण भारत में पत्रकार बिरादरी पर हो रहे हमले किसी से छिपे नहीं हैं। विगत 6 वर्षों में पत्रकारिता के गिरते स्तर और बिकाऊ मीडिया ने पत्रकारिता की छवि धूमिल कर रखी है।

भोपाल में क्रांतिकारी पत्रकारों का हुआ सम्मान | New India Times

मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाना चाहिए और उन पर हमलों से संबंधित मामलों की सुनवाई त्वरित अदालतों में होनी चाहिए। परन्तु 4 वर्ष के इस लंबे अंतराल में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा भारत सरकार पर पत्रकारों के हित में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने पर बल नहीं दिया गया। ऐसा नहीं है कि इन 4 वर्षो में पत्रकार सुरक्षित रहे वरन सम्पूर्ण भारत में दर्जनों मामलों में पत्रकारों ने अपनी जानें गंवाई, हज़ारों मामलों में पत्रकारों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज हुए। सरकारों के इशारे पर पत्रकारिता का गला घोंटा गया मगर सबकुछ होता रहा और भारतीय प्रेस परिषद मूक दर्शक नज़र आया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version