जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत गुद्दम में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत गुद्दम में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत गुद्दम में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला खुलकर सामने आने लगा है। यहां ग्राम वासियों ने जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम में सामुदायिक भवन 5 सालों में बनकर तैयार नहीं हो पाया, 7 लाख 49 हजार रुपए की लागत से निर्माण किया जाना स्वीकृत था लेकिन सरपंच सचिव और उपयंत्री की मिलीभगत से राशि आहरण कर ली लेकिन निर्माण पूर्ण नहीं कराया गया। इतना ही नहीं नल जल योजना में लाखों रुपए की बंदरबांट कर ग्राम के लोगों को प्यासा छोड़ दिया गया। वहीं ग्राम के मजदूर और पेंशन की पात्रता रखने वाले जरुरतमंद राशन और पेंशन व मजदूरी भुगतान के लिए सरपंच सचिव के घर चक्कर लगाते लगाते थक गए है लेकिन ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article