करीब एक करोड़ लागत की नल जल योजना का कार्य पूर्ण, ग्राम पंचायत कांसखेडा छीर में लोगों को मिल रहा है भरपूर पानी | New India Times

त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

करीब एक करोड़ लागत की नल जल योजना का कार्य पूर्ण, ग्राम पंचायत कांसखेडा छीर में लोगों को मिल रहा है भरपूर पानी | New India Times

सागर जिले की देवरी तहसील के जनपद पंचायत देवरी की ग्राम पंचायत कासखेडा के ग्राम छीर के लोगो को बहुत से से पानी की समस्या का सामना करना पड रहा था जिसको गंभीरता से लेकर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने लोगों की समस्या के निराकरण के लिये नलजल योजना अंतर्गत पानी की टंकी बनाने की कार्य योजना तैयार कर स्वीकृती दिलाई व निर्माण कार्य शीघ्र करने के पीएचई विभाग को निर्देश दिये, विभाग द्वारा निर्माण कार्य का कार्य गुजरात की आदर्श कन्टेक्शन को दिया गया जिसके ठेकेदार मनीष भादाणी द्वारा टंकी का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ किया गया व पीएचई विभाग देवरी की एसडीओ द्वारा लगातार मानीटरिंग कर गुणवत्ता के साथ कार्य करने को कहा गया था जिसके कारण ठेकेदार ने गुणवत्ता के साथ पूरा निर्माण कार्य पूर्ण कर पंचायत को टंकी हैंडओवर की। संबंधित ठेकेदार द्वारा बताया गया कि इस टंकी में करीब 400 नल कलेक्शन किये गये है, नलजल योजना का संपूर्ण कार्य करीब दो वर्ष पहले पूर्ण हो चुका है जिसमे ग्राम के लोगों को करीब दो वर्ष से आज तक फ्री पानी दिया गया है। पानी टंकी बनने के बाद से ग्रामीणों को भरपूर्ण मात्रा में पर्याप्त पानी मिल रहा है जिसके कारण समस्त ग्रामीणजनों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article