मिस्टर एंड मिस बुंदेलखंड शो के हुए ऑडीशन | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झाँसी (यूपी), NIT:

मिस्टर एंड मिस बुंदेलखंड शो के हुए ऑडीशन | New India Times

एस के एकडेमी सोसायटी द्वारा मिस्टर एंड मिस बुंदेलखंड के ऑडीशन बी के डी कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में हुए। ऑडीशन में जूनियर और सीनियर सभी लोगों ने एक्टिंग, मॉडलिंग, सिंगिंग, डांसिंग के ऑडीशन दिए। आये हुए सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक अच्छे ऑडीशन दिये। जज के रूप में डायरेक्टर समीर खान, टीवी कलाकार हैदर अली, मिस इंडिया वर्ल्ड मिसिज़ भूमिका सिंह मिस बुंदेलखंड, डॉ मधुरिमा, मिस्टर बुंदेलखंड मयंक द्विवेदी आदि रहे। समीर खान और हैदर अली ने आये हुए प्रतिभागियों को बिना किसी घबराहट के ऑडीशन देने को कहा। समीर जी ने बताया कि हमारी सोसायटी का काम छिपी हुई प्रतिभायों को बाहर निकालने का है। 26, 27, 28 फरवरी को बी के डी कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में सेलेक्ट हुए प्रतिभागियों को बुंदेलखंड फ़िल्म फेस्टिवल में अपने हुनर को दिखाने का मौका दिया जाएगा।

मिस्टर एंड मिस बुंदेलखंड शो के हुए ऑडीशन | New India Times

हैदर अली ने बताया कि बुंदेलखंड फ़िल्म फेस्टिवल में सभी शहरों की छोटी बड़ी सभी फिल्मों को दिखाया जाएगा जो भी अपनी फिल्म फेस्टिवल में दिखाना चाहते हैं वो हमारे डायरेक्टर समीर खान जी के पास अपनी फिल्में 15 फरवरी तक जमा करवा दें। सभी कलाकारों का आये हुए विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मान भी किया जाएगा। इफत खान ने अकरिंग की। अंत में सभी जज समीर खान, हैदर अली, भूमिका सिंह, डॉ मधुरिमा, मयंक द्विवेदी दारा सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आखिर में डायरेक्टर समीर जी ने बताया कि आज 40 से ज्यादा लोगों ने एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, मॉडलिंग के ऑडीशन दिए। समीर खान ने कहा कि अगला ऑडीशन 7 फरवरी को बी के डी कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा।सोसाइटी मेम्बर में टीवी कलाकार सुंदर लिखार जी, रामेन्द्री पाल, गजराज परिहार, पराक्रम प्रताप सिंह, राजेश रानी, सुरेश आर्या, अमित प्रताप सिंह आदि रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article