गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; 
मैनपुरी सीओ सिटी कार्यलय के बाहर एक नाबालिग बच्चे को एक रूपया चोरी करने के आरोप में मारपीट कर हाथ पैर बांधकर घंटों निर्दयता करने वाले मंदिर के पुजारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
ज्ञात रहे कि कल सीओ आफिस के बाहर एक रूपया चोरी करने के आरोप में मंदिर के पुजारी ने मासूम बच्चे का हाथ पैर बांध कर घंटों तमाशा बनाया था, जिसकी खबर NIT ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुजारी के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत करने का निर्देश संबंधित पुलिस थाने को दी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है।
