मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पल्स पोलियो अभियान के तहत पल्स पोलियो की दवाई उप स्वास्थ्य केंद्र डूंगरिया पनारा में पिलाई गई।
पोलियो की दवाई उप स्वास्थ्य केंद्र डूंगरिया पनारा में सुबह से 0 से 5 वर्ष के बच्चों को एक बूंद जिंदगी के लिए पोलियो की दवाई पिलाई गई जहां बड़ी संख्या में डूंगरिया पनारा के बच्चे उप स्वास्थ्य केंद्रों में दवाई पीने अपने परिजनों के साथ पहुंच रहे थे। संपूर्ण देश में इ घातक बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से यह कार्यक्रम चलाकर दवाई पिलाई जा रही है। इस कार्य में उप स्वास्थ्य केंद्र डूंगरिया के डॉक्टर अख्तर खान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से मेहनत करती नजर आई। स्वास्थ्य विभाग डूंगरिया के कर्मचारियों में इस कार्य को करते हुए हर्ष और उत्साह देखा गया। श्रीमती वर्षा बन्नारे, श्रीमती किरण खातरकर, माया भावरकर, बबीता सायलवार, माया बेले, टीना घनश्याम के अलावा और भी बच्चों को दबाएं पिलाई गईं। इस अभियान में ग्राम पंचायत पनारा उप स्वास्थ्य केंद्र से प्रमिला नागोतिया, अंजू पहाड़े, निशा ध्रुवे, अनुसुइया विश्वकर्मा, लता नागले, नसीम खान, स्वास्थ्य विभाग की स्टॉफ सीनियर नर्स इसमें आशा कार्यकर्ता का विशेष सहयोग देखने को मिला।
