मो.मुजम्मिल, छिंदवाड़ा/भोपाल (मप्र), NIT:

अध्यापक संवर्ग शिक्षक संघ की पेंशन शाखा न्यू मोमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत आज पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर मध्य प्रदेश के समस्त विधायकों को एक साथ ज्ञापन दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के संवेदनशील विधायक सुनील उईके को शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्त उपरांत पूर्व की तरह मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था जिसे जनवरी 2005 से बन्द कर दिया गया है उसे पुनः बहाल करवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक सुनील उईके को न्यू मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह तिवारी के आव्हान पर स्थानीय संघ के साथियों ने एन एम ओ पी एस के संभागीय उपाध्यक्ष अरुण दत्त मिश्रा के नेतृत्व में विधायक कार्यालय पहुँचकर विधायक सुनील उईके को ज्ञापन सौपा गया। उसके पश्चात विधानसभा प्रभारी जुन्नारदेव श्री आशीष ठाकुर जी को भी ज्ञापन दिया गया उन्होंने आश्वासन दिया कि हम आपकी बात मुख्यमंत्री महोदय से करवाएंगे
इस अवसर पर रामदास खरे राजू निर्मलकर जितेंद्र सिंह ठाकुर रामकुमार गजभिऐ अशोक त्रिपाठी राधा गुप्ता रविंद्र यदुवंशी हरिराम सल्लाम सहित बड़ी संख्या में संघ के साथी मातृशक्ति उपस्थित थी।
