निराली स्वरोजगार समूह ने लोगों को किया पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के लिए जागरूक | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

निराली स्वरोजगार समूह ने लोगों को किया पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के लिए जागरूक | New India Times

आज 30 जनवरी 2021 को निराली स्वरोजगार समूह की महिलाओं के द्वारा जागे त्यागे पॉलिथीन के संयोजक व समाजसेवी ब्रजेश मिश्रा के साथ निःशुल्क कैरी बैग वितरण का कार्य किया व समाज में पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया और कहा कि पॉलिथीन की जगह कपड़े के कैरी बैग का प्रयोग करें जिससे पर्यावरण में होने वाले नुकसान व गौवंशो को बचाया जा सके। इस मौके पर लखीमपुर शहर में पॉलिथीन को लेकर एक बड़ा अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश मिश्रा ने समूह की महिलाओं की पॉलिथीन के तहत पहल पर उनका स्वागत किया और कहा कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ में खड़े हैं और उन्होंने बताया कि जल्द ही वह जिलाधिकारी खीरी जी को पॉलिथीन के लिए ज्ञापन भी देंगे इस मौके पर जिला नागरिक विकास अधिकरण की जिला मिशन प्रबंधक गरिमा सिंह व इलाहाबाद बैंक के लोन मैनेजर ज्ञानेंद्र, ब्यूरो सर्वेश शुक्ला, कवि संजीव मिश्र व्योम जी व समूह की अध्यक्ष प्रिया शुक्ला सचिव, विजयलक्ष्मी, संगीता, राखी सिंह, पीयूष त्रिवेदी शुभम अवस्थी, इंसान मिश्रा, अलका शुक्ला, लक्ष्मी मौर्य आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। लोगों ने अभियान की सराहना की। ब्रजेश मिश्रा ने शासन से अपील किया कि पॉलीथीन का प्रोडक्शन बंद हो, प्रशासन पॉलीथीन को जब्त करे, पॉलीथीन के गोदामों पर छापे मारे और ग्राहकों से अनुरोध किया कि अपने साथ एक थैला अवश्य रखें, कब कहां कुछ सामान लेना पड़ जाये, जैसे आप मोबाइल नहीं भूलते वैसै ही थैला न भूलें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version