भिवंडी में एक मंजिला पावरलूम कारखाना धराशायी, कोई जनहानि नहीं हुई | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​भिवंडी में एक मंजिला पावरलूम कारखाना धराशायी, कोई जनहानि नहीं हुई | New India Timesभिवंडी में शुक्रवार की  रात को लगभग दो घंटों तक हुई अचाानक मुसलाधार बारिश की वजह से एक पावरलूम  कारखाना तल सहित एक महले की  इमारत में संचालित   था शनिवार की सुबह  4 बजे ढह गया ,जिसमें लाखों रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ है लेकिन किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। ​
भिवंडी में एक मंजिला पावरलूम कारखाना धराशायी, कोई जनहानि नहीं हुई | New India Timesभिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शेलार ग्रामपंचायत सीमांतर्गत शेलार गावं के   लक्ष्मी कंपाउंड परिसर में स्थित कमर टेक्स्टाईल पार्कम में यह पावरलूम कारखाना संचालित है जिसमें रात शिफ्ट के  10  से 12  पावरलूम मजदूर उस समय कारखाना में  काम कर रहे थे कि अचानक सुबह के समय दीवार गिरने की आवाजईआई। आवाज सुनते ही सभी मजदूर जान बचाकर कारखाने से बाहर निकल आए, इसलिए किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई परंतु बाहर निकलते समय  3  से 4  मजदूरों को हल्की चोट आई है। उक्त  घटने की सूचना भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका के अग्निशमन दल को दीईगई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल अधिकारी डी. एन. सालवी ने अपने  जवानों सहित घटनास्थल पर  पहुंचे  और  जेसीबी मशीन की  सहायता से तुरंत मलबे को हटाने का काम शुरु कर दिया। पावरलूम मजदूर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त कारखाने की दीवार से सटे दूसरी इमारत का निर्माण  कार्य  शुरू था जिसके लिए इमारत के निर्माण हेतु  5  से 8  फुट का पाया बांधकाम के लिए  खड्डा खोदा गया था। इसीलिए  इस खड्डे में  बरसात का पानी जमा होने के कारण   कारखाने के एक तरफ की दीवार ढह गई, जिससे पूरा कारखाना मलबे में तब्दील हो गया। उक्त प्रकरण जानकारी मिलते ही भिवंडी तालुका पुलिस के वरिष्ठ पुलिस  निरीक्षक धनाजी क्षीरसागर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी पुलिस उप निरीक्षक. चेतन पाटिल  विस्तृत जांच कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version