आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक सुरेश कठैत की उपस्थिति में सम्पन्न हुई प्रत्याशी चयन प्रक्रिया, फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होगी पहली लिस्ट | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक सुरेश कठैत की उपस्थिति में सम्पन्न हुई प्रत्याशी चयन प्रक्रिया, फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होगी पहली लिस्ट | New India Times

आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के तहत आम आदमी पार्टी की मीटिंग प्रदेश कार्यालय, भोपाल में केंद्रीय प्रतिनिधि सुरेश कठैत एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश सचिव आशुतोष तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रथम चरण के प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस मीटिंग में भोपाल संभाग के समस्त भोपाल नगर निगम महापौर सहित समस्त नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों ने प्रत्याशी चयन फॉर्म जमा किये।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में किए गए आम आदमी पार्टी के ऐतिहासिक काम और मध्यप्रदेश के सभी जिला सहित भोपाल के समस्त संभाग के स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि अभी तक पूरे प्रदेश से 1169 फार्म आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय को प्राप्त हुए हैं एवं वांछित दस्तावेज संगलन न होने के कारण कुछ अपूर्ण आवेदन निरस्त किये गए हैं।
श्री कठैत ने कहा तीन C के आधार पर प्रत्याशियों का चयन होगा। फरवरी के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी 4400 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। भाजपा को केवल आम आदमी पार्टी ही टक्कर दे सकती है, प्रदेश में कांग्रेस विकल्प नहीं है।
कठैत के अनुसार जो लोग भी समाज में बदलाव चाहते हैं उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत है। प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन सचिव नरेश ठाकुर, प्रदेश संगठन सचिव स्वतंत्र प्रभार एस पी सिंह, भोपाल शहर जिला अध्यक्षा रीना सक्सेना, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल साथ ही भोपाल, बुरहानपुर, सिहोर, राजगढ़, बैतूल, होशंगाबाद, विदिशा, हरदा, रायसेन के जिला अध्यक्ष और संभावित प्रत्याशी शामिल हुए।
चयन प्रक्रिया में भोपाल नगर निगम के महापौर के पदों के दावेदारों के उम्मीदवार सहित जोन के पदाधिकारी एवं जिला कार्यकारिण सदस्य सहित सभी आप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version