रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या करने वाले दरिंदे को तत्काल फांसी देने की मांग का ज्ञापन मेघनगर के दशहरा मैदान पर एसडीएम गर्ग को महामहिम राष्ट्रपति के नाम का सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन अध्यक्ष सुमित्रा मेडा नारी शक्ति मेघनगर जिला झाबुआ ने किया।

पुलिस थाना मोरबी क्रमांक 0104/2021 आईपीसी की धारा 353/ 302/ 376 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
झाबुआ जिले के मेघनगर दशहरा मेदान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भुरिया भी पहुंचे जहां बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने मासुम बैटी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञापन में कहा गया है कि मासुम बच्ची का बलात्कार और हत्या करने वाले आरोपी हैवानों की हैवानियत देखकर आदीवासी समाज भी फांसी देने की मांग करता है और श्रीमान राष्ट्रपति महोदय से निवेदन करता है कि इस देश में जिस प्रकार नाबालिग बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है जिससे लगता है हकीकत में मानवता ही समाप्त हो चुकी है इसलिए इस देश में ऐसा सख्त कानून लागू किया जाए ताकि ऐसे घोर अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलने का प्रावधान हो। हम मांग करते हैं कि दरिंदों को फांसी की सजा देते हुए परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता राशि भी तुरंत दी जाए।
