जमना जैसानी फाउंडेशन ने शहीद किसानों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि  | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​जमना जैसानी फाउंडेशन ने शहीद किसानों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि  | New India Timesजमना जैसानी फाउंडेशन ने शहीद किसानों को मोमबती जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। घंटाघर चौक हरदा पर जैसानी फाउंडेशन सहित व्यापारी किसान युवाओं ने मोमबती जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। फाउंडेशन के सदस्य शान्ति कुमार जैसानी ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है और शांति पूर्ण आंदोलन कर रहा है। मंदसौर गोली कांड में बेकसूर किसानों पर गोली चलाई गई और उसमें 7 किसानों की मौत हो गई है।जैसानी ने कहा कि किसान अन्नदाता है और वह खेत में काम करना चाहता है पर आमदानी नहीं होने से, फसल खराव होने से कर्ज में दबता चला जा रहा है। किसान रोड पर आंदोलन कर रहा है, इस पर सरकार को तत्काल किसानों से बात कर इसका हल निकालना चाहिए।जैसानी ने कहा कि किसान हमेशा से ही देश को आगे बढ़ाने और प्रगति की और ले जाने वाली सोच पर चलता है और चलता रहेगा। किसान की हालत विगत 5 सालों में कुछ ज्यादा ही खराब हो गई है और इसका मुख्य कारण है प्रकृति और फसल का उचित दाम नही मिलना।लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया था जय जवान और जय किसान और यह दोनों स्वर्णीयम देश के भविष्य है।इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शहीद किसानों को याद किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करते समय वेदु पाराशर, ब्रज पटेल छिड़गांव ,कबूतर काका, शुभम सुरमा, राजकुमार झुर्रियां ,अजय सराफ, सौरभ काशिव, मादिक रुणवाल, राजा, आशीष यादव, शैलेन्द्र शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version