कमिश्नर ने पर्यटन कार्यालय, वीरांगना होटल का निरीक्षण किया, होटल में पर्यटकों के लिये अच्छी सुविधायें उपलब्ध कराने के दिये निर्देश | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झाँसी (यूपी), NIT:

कमिश्नर ने पर्यटन कार्यालय, वीरांगना होटल का निरीक्षण किया, होटल में पर्यटकों के लिये अच्छी सुविधायें उपलब्ध कराने के दिये निर्देश | New India Times

कमिश्नर श्री सुभाष चन्द्र शर्मा ने पर्यटन कार्यालय व वीरांगना होटल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के साथ ही वीरांगना होटल में पर्यटकों के लिये अच्छी सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये उप निदेशक पर्यटन श्री आर.के. रावत को निर्देश दिये। उन्होंने होटल के प्रत्येक रुम, डोरमेट्री सहित होटल परिसर का भी निरीक्षण किया और विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने होटल प्रबन्धक को निर्देश दिये कि कमरों के बाथरुम में गर्म पानी की व्यवस्था हर समय होनी चाहिए और अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के लिये डिस्प्ले बोर्ड सहित विभिन्न साधनों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाये, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक इस होटल में ठहरने के लिये आकर्षित हों। निरीक्षण के दौरान पर्यटन सूचना अधिकारी चित्रगुप्त, होटल वीरांगना प्रबन्धक तारिक अजीज, पर्यटन पुलिस के एनपी सिंह सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version