डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में मैक्स हॉस्पिटल ने मारी बाज़ी | New India Times

अबरार अहमद खान/कुलदीप सिंह, भोपाल (मप्र), NIT:

डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में मैक्स हॉस्पिटल ने मारी बाज़ी | New India Times

भोपाल के एतिहासिक बाबे आली स्टेडियम में सीएमएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स एवं मध्य प्रदेश प्राइवेट मेडिकल एसोसिएशन के साझा प्रयासों से 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर संपन्न हुआ। इस मैच में प्रदेश के बड़े बड़े हॉस्पिटल्स की टीमों ने हिस्सा लिया। जीएमसी भोपाल और सीएमएच हॉस्पिटल का मैच बहुत ही रोमांचक रहा। जीएमसी 1981 बैच के सर्जनों के जोशीले तेवर ने 91 रन का विशालकाय टारगेट सीएमएच हॉस्पिटल ने महज़ 8 ओवर की 3 री बॉल में पूरा कर लिया जिसमें डॉक्टर फ़ज़ल 52, मोहम्मद साबिर 40 नाबाद की शुरुआती साझेदारी रोमांचक रही।

डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में मैक्स हॉस्पिटल ने मारी बाज़ी | New India Times

वहीं फाइनल मैच भी बहुत कड़कदार टीमों के बीच फस सा गया जिसमें मैक्स हॉस्पिटल ने 18 रनों से अपनी जीत दर्ज करके डॉक्टर प्रीमियर लीग का शानदार ताज अपने नाम किया। डॉक्टर समीर 39 रन और 3 विकेट के साथ मैक्स हॉस्पिटल की तरफ से मैन ऑफ़ द मैच रहे और डॉक्टर अमीर मैन ऑफ थे। सीरीज घोषित किए गए। बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड डॉक्टर रेहान की चौकन्नी फिल्डिंग के नाम दिया गया और रनर आशा हॉस्पिटल से रोहित को बेस्ट फिल्डर का अवॉर्ड दिया गया। रनर आशा हॉस्पिटल की तरफ से सागर के बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर को ऑर्डिनेशन के लिए डॉक्टर मुबीन को आयोजन समिति ने सम्मानित और पुरुष्कृत किया। 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर डॉक्टर फ़ज़ल और डॉक्टर हितेष ने सभी क्रिकेट टूर्नामेंट में पधारे लोगों का अभिवादन कर शुक्रिया अदा किया और करोना महामारी में सक्रिय रूप से अपनी सेवाओं के प्रति सजग और कारोना वॉरियर्स को भी सम्मानित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article