रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गणतंत्र दिवस के 72 वें समारोह में जगह- जगह झंडा वंदन एवं राष्ट्रगान के उपरांत ध्वज को सलामी दी गई। सबसे पहले थाना दमुआ परिसर में नगर निरीक्षक कोमल दियावार ने झंडा वंदन कर ध्वज सलामी दी, जिसमें थाने का पूरा स्टाफ, नगर के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दीनदयाल चौक पर भी झंडा वंदन का वरिष्ठ भाजपा नेता बन्नू मिश्रा द्वारा संपन्न कराया, जिसमें मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, सुनील मालवीय, योगेश साहू सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उसके उपरांत इंदिरा चौक झंडा वंदन ज्ञान सिंह राठौर, विनोद निरापुरे, वरिष्ठ शिक्षक अन्नी विश्वकर्मा के द्वारा संपन्न कराया गया। नगर पालिका परिसर में बाबा साहब अंबेडकर जी एवं महात्मा गांधी जी के चित्रों पर नपा अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, उपाध्याक्ष गंगाधर बारस्कर, सीएमओ डी. पी.खांडेकर सभी सभापति एवं पार्षद गण नगरपालिका स्टाप वरिष्ठ नागरिकों ने माल्यार्पण किया। झंडा वंदन सुभाष गुलबांके द्वारा किया गया, ध्वज सलामी एवं राष्ट्रगान के उपरांत नगर पालिका द्वारा मिष्ठान वितरण एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था सभी के लिए की गई।

नगर के शासकीय अर्थशास्त्र की सभी शालाओं में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। बौद्ध विहार में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कोरोना काल के चलते बच्चों की प्रभात फेरी और संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ।
