मेट्रो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बुरहानपुर की ओर से कलेक्टर बुरहानपुर का किया गया सम्मान | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मेट्रो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बुरहानपुर की ओर से कलेक्टर बुरहानपुर का किया गया सम्मान | New India Times

मेट्रो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बुरहानपुर के प्रेरणा स्त्रोत एवं मार्गदर्शक सैयद फरीद सेठ के मार्गदर्शन में मेट्रो हॉस्पिटल बुरहानपुर की ओर से मेट्रो हॉस्पिटल के संचालक डॉ सैयद नदीम ने आज कलेक्टर कार्यालय बुरहानपुर में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अपने दो दर्जन से अधिक स्टाफ के साथ पहुंचकर कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह का कोरोना काल से लेकर अब तक की उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह ने मेट्रो हॉस्पिटल के संचालकों का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि टीम भावना के सहयोग के कारण ही यह संभव हो सका है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर बुरहानपुर के कुशल मार्गदर्शन में बुरहानपुर में कोरोना पर पूर्ण रूप से नियंत्रण करने में जहां सफलता प्राप्त की है वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी कलेक्टर बुरहानपुर की अनेक बार प्रशंसा की है तथा बुरहानपुर को प्रदेश का रोल मॉडल बताया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version