अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली गई रथ यात्रा, जगह जगह राम भक्तों ने किया स्वागत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली गई रथ यात्रा, जगह जगह राम भक्तों ने किया स्वागत | New India Times

अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए रथ यात्रा में भगवान राम प्रभु का घर-घर रंगोली व फूल बरसा कर दीप जलाकर नाचते झूमते राम भक्तों ने स्वागत किया। इसमें नगर के सभी समाजों के प्रमुख जन, माताएं, बहनें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रभु के मंदिर के लिए जो जिस से बना वह दान दिया। यह रथ यात्रा हाई स्कूल से आरंभ हुई जो नगर पालिका, खेरापति मठ, बस स्टैंड, होते हुए विवेकानंद चौराहा सिविल लाइन पर समाप्त हुई।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली गई रथ यात्रा, जगह जगह राम भक्तों ने किया स्वागत | New India Times

प्रीतम सिंह राजपूत ने कहा कि यह रथ यात्रा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर और उसकी खुशी में निकाली जा रही है, क्योंकि हमारी पुरानी मांग राम मंदिर निर्माण की पूरी हुई है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर रथ यात्राओं का यह आयोजन किया जा रहा है जो बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें सबको एकता का सबूत दिया है और भगवान सबके सांझे हैं। अवनीश मिश्रा ने कहा कि इन रथ यात्राओं के दौरान एकत्र होने वाला पैसा राम जन्म भूमि अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर निर्माण के लिए भेजा जाएगा और यह रथ यात्रा किसी एक पार्टी की नहीं बल्कि समूह भाईचारे की है। उन्होंने कहा कि इस रथ यात्रा के साथ कोई भी आकर जुड़ सकता है। संदीप जैन सिनेमा ने कहा कि जो लोग देश के में अमन शांति चाहते हैं वह इस रथ यात्रा में शामिल हो कर प्रभु राम की खुशियां प्राप्त करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version