नर्मदा बचाओ आंदोलन की मुखिया मेधा पाटकर ने बड़वानी कलेक्टर को भेजा नोटिस | New India Times

आशा रेकवार, भोपाल, NIT; ​

नर्मदा बचाओ आंदोलन की मुखिया मेधा पाटकर ने बड़वानी कलेक्टर को भेजा नोटिस | New India Timesनर्मदा बचाओ आंदोलन की मुखिया मेधा पाटकर ने बड़वानी कलेक्टर तेजस्वी एस नायक को अवैध उत्खनन के आरोपों के मामले में नोटिस भेजा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा था कि पाटकर की जेसीबी रेत उत्खनन करते पकड़ी गई है। उन्होंने आरोप लगया था कि एनबीए के कार्यकर्ता अवैध रेत उत्खनन करने की गतिविधियों में लिप्त हैं। कलेक्टर के इस आरोप को पाटकर ने सिरे से नकार दिया था और कलेक्टर को चेतावनी दी थी कि 24 घंटे के भीतर माफी मांगें वरना मानहानि के नोटिस के लिए तैयार रहें। जिसके बाद शनिवार को मेधा पाठकर के वकील द्वारा जारी नोटिस में उन्होंने कलेक्टर से सर्वजनिक माफी की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने कहा है कि कलेक्टर पर मानहानी का मामला दर्ज किया जाएगा। ​​नर्मदा बचाओ आंदोलन की मुखिया मेधा पाटकर ने बड़वानी कलेक्टर को भेजा नोटिस | New India Timesगौरतलब है कि बड़वानी कलेक्टर ने मेधा पाटकर पर अवैध उत्खनन में लिप्त होने के आरोप लगाए थे। बैठक के दौरान जब सीएम ने बड़वानी कलेक्टर से कहा था कि नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटकर को भी पौधरोपण अभियान से जोड़ो। उन्हें आमंत्रित किया जा सकता है। पाटकर नर्मदा बचाने की बात करती हैं, अब पौधे भी लगाएं। इस पर कलेक्टर ने था कि उन्हीं की जेसीबी मशीन हमने रेत उत्खनन करते हुए पकड़ी है। इस आरोप से एक पल के लिए सीएम भी हैरान हो गए थे। कलेक्टर के इस आरोप से सियासत गरमा गई थी औऱ मेधा पाटकर ने उन्हें माफ़ी मांगने को कहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version