यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पूर्व सैनिक सेवा परिषद शाखा बाड़ी द्वारा आज पराक्रम दिवस नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंत आदर्श विद्या मंदिर नागा बाबा पंचम गिरी के प्रांगण में मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री रामबरन बोहरे उद्योगपति रहे और अध्यक्षता सूबेदार मेजर मुकेश चंद शर्मा ने की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया गया इसके बाद मंच का संचालन श्री जगदीश जगरिया जी द्वारा किया गया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाली गई। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने भी अपने विचार रखे। अंत में मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा अपने विचार नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आंदोलनों के बारे में उनके व्यक्तित्व के बारे में विशेष जानकारियां दी और पूर्व सैनिकों का तहे दिल से साथ देने के लिए अपने आप को समर्पित किया।
अंत में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मुकेश शर्मा के द्वारा पधारे हुए अतिथियों का पूर्व सैनिकों का स्टाफ के सभी अध्यापकों का विद्यार्थियों का और विशेषकर स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री राम कुमार शर्मा जी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी उपस्थित महानुभावों द्वारा राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जय के नारों के साथ समापन किया गया।
अंत में सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी गईं और सभी पूर्व सैनिकों ने रोड पर सड़क सुरक्षा अभियान माह का भी शुरुआत की। टू व्हीलर फोर व्हीलर गाड़ियों को रुकवाया और उन्हें हेल्मेट, सीट बेल्ट, मास्क आदि लगाने की लिए प्रेरित किया गया।
समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री रामबरन शर्मा उद्योगपति, जगदीश जगरिया, कप्तान बनवारी सिंह परमार, ओमवीर सिंह, रघुवीर सिंह परमार महाराज सिंह यादव, विजेंद्र सिंह जाट, बने सिंह पटवारी, अशोक शर्मा, लाल सिंह गुर्जर, महेंद्र सिंह गुर्जर, राकेश गुर्जर, श्री अंजनी पाराशर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, श्री राम कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक आदर्श विद्या मंदिर बाड़ी, करण गिरी, संतोष सिंह परमार, विद्यार्थी गण धर्मेंद्र बिधौलिया पत्रकार और वहां पधारे हुए पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
