जुनैद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

शुक्रवार की रात 80 फीट रोड स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण दुकान में रखा ऑयल और टू व्हीलर का ऑटो पार्ट्स जलकर भस्म हो गया। जानकारी देने के बाद दमकल विभाग तीस मिनट के बाद घटनास्थल पर पहुंचा जब तक ऑटो पार्ट्स सामग्री जलकर भस्म हो गई थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार 80 फीट स्थित सबा ऑटो पार्ट्स दुकान को बंद कर घर गया था कि इसी बीच अचानक से दुकान में शॉर्ट सर्किट होने लगा, स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दुकान मालिक को 8:30 बजे दी। देखते ही देखते शॉर्ट सर्किट से इंजन ऑयल, प्लास्टिक सामग्री ने ज्वलंत रूप धारण कर लिया। दोनों दुकानों में आग इतनी भयंकर लगी थी कि स्वेटर जलकर लाल हो गए। दमकल विभाग तकरीबन 30 मिनट देरी से मौके वारदात पर पहुंचा जब तक दुकान की सारी सामग्री जलकर राख हो गई थी। मौके पर पुलिस भी पहुंची।
