इकरा स्कूल बुरहानपुर में महिला सम्मान पर आयोजित हुआ सेमिनार | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इकरा स्कूल बुरहानपुर में महिला सम्मान पर आयोजित हुआ सेमिनार | New India Times

इकरा हाई स्कूल, लोहार मंडी रोड बुरहानपुर में महिला सम्मान के परिप्रेक्ष्य में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें थाना गणपति नाका के प्रभारी श्री सहाबुद्दीन कुरेशी एवं राजेन्द्र इंगले और अन्य पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, महिला स्वालंबन पर अपने विचार प्रकट किए और विद्यार्थियों और महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा करने के लिए टिप्स दी, जिससे वह अपनी सुरक्षा कर सकें। इस ज्ञानवर्धक सेमिनार में विद्यार्थी और महिलाएं छात्राएं सब के विचार से लाभावित हुईं।

इकरा स्कूल बुरहानपुर में महिला सम्मान पर आयोजित हुआ सेमिनार | New India Times

कार्यक्रम को आयोजित करने पर स्कूल के संचालक मुश्ताक हुसैन बादशाह और स्कूल की प्राचार्य नसीम बानो ने पुलिस प्रशासन और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त छात्र छात्राएं, मोहल्ले के गणमान्य नागरिक एवं भाजपा नेत्री श्रीमती उमा कपूर और समाज सेवी सर्व श्री अताउल्लाह खान और मंसूर सेवक इत्यादि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article