मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत डूंगरिया के वार्ड नंबर 7 आदिवासियों की बस्ती पुलिस चौकी के सामने का निवासी भीम सल्लम पिता स्वर्गी गणेशा सलाम प्रधानमंत्री आवास के लिए 4 वर्षों से प्रतिवेदन देकर थक चुका है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। यह आदिवासी गरीब परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भारण पोषण करता है इसकी भी आस है की मेरा भी आशियाना पक्का हो। उसने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाएं जा रहे हैं, मेरे वार्ड में मेरे कई साथियों के आवास बन चुके हैं, मेरा कई बार आवास के संबंधित अधिकारियों द्वारा सर्वे हो चुका है लेकिन जिन साथियों के मेरे बाद सर्वे और नाम भेजे गए थे उनके मकान आवंटन होकर बन भी गए किंतु मैं आज भी अपने आशियाने की आस लिए भटक रहा हूं। क्या मेरी आस और मेरी फरियाद जनप्रतिनिधि, शासन प्रशासन सुनकर मुझ आदिवासी गरीब की आशा पूरी करेंगे? मेरा परिवार न्याय की आस में है।
