रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

16 जनवरी को मदरानी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाहन दुर्घटना में बाबा श्याम परिवार के सदस्य केसर सिंह बामन (लबाना) का सड़क दुर्घटना में स्वर्गवास हो गया था।
बुधवार को मेघनगर ब्लाक के ग्राम गडुली में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया। दिवंगत केसर भाई बाबा श्याम की टोली के टीम के सदस्य थे व क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बाबा श्याम क्रिकेट टीम टोली की तरफ से 13 नंबर की टी शर्ट पहनकर मैदान में उतरते थे।
केसर भाई के आकस्मिक निधन होने से पुरी टीम द्वारा हाथों पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी व श्याम परिवार द्वारा केसर भाई की तस्वीर पर फूलों की माला व पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उसके पश्चात पूरी टीम मैदान में खेलने के लिए उतरी
केसर भाई बामन उस टीम के हिस्सा थे।
