एक महीने से खराब हुई सरकारी समर को कराया सही: आबिद कुरेशी | New India Times

साबिर खान, आगरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

एक महीने से खराब हुई सरकारी समर को कराया सही: आबिद कुरेशी | New India Times

आगरा के सिकन्दरा के पास रुनकता क़स्बे में 1 महीने से सरकारी समर खराब थी, ग्राम प्रधान से लोगों ने कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस समर से कई लोग अपने घरों का पानी भरते हैं। समर खराब होने की वजह से बहुत लोगों को दिक्कत हो रही थी काफी दूर से पानी भर के ला रहे थे लोग। समाज सेवी आबिद क़ुरेशी को आरिफ क़ुरैशी ने बताया फिर आबिद क़ुरैशी ने तुरंत समर ठीक कराई अब लोगों को पानी की समस्या से राहत मिल पाएगी।
समर को ठीक करवाते वक़्त आरिफ क़ुरैशी, हारून क़ुरैशी, मुबीन क़ुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
समर ठीक होते ही पानी भरने वालों की लाइन लग गई। आबिद क़ुरैशी ने लोगों से कहा है कि वो वार्ड नं 4, 5 रुनकता से बीडीसी का चुनाव लड़ रहे हैं और जीतने के बाद कई जगह नई समर लगवाएंगे और पानी की समस्या को दूर करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version