इटवा कस्बे में निर्माणाधीन आईटीआई बिल्डिंग के प्रथम तल पर एक 16 वर्षीय छात्र की गर्दन कटी लाश मिलने से फैली सनसनी | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा कस्बे में निर्माणाधीन आईटीआई बिल्डिंग के प्रथम तल पर एक 16 वर्षीय छात्र की गर्दन कटी लाश मिलने से फैली सनसनी | New India Times

इटवा थाना क्षेत्र के इटवा कस्बे में बिशुनपुर बैराडीह गांव पास निर्माणाधीन आईटीआई बिल्डिंग के प्रथम तल पर एक छात्र की गला काट कर हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मंगलवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी सहित इटवा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक छात्र की पहचान ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी विकास गुप्त (16) पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई है जो पिछले दिन से घर से गायब था। जानकारी के मुताबिक मृतक इटवा कस्बे के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इटवा कस्बे में निर्माणाधीन आईटीआई बिल्डिंग के प्रथम तल पर एक 16 वर्षीय छात्र की गर्दन कटी लाश मिलने से फैली सनसनी | New India Times

मृतक के परिवारीजनों के मुताबिक विकास सोमवार को माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देने के बाद वापस घर चला आया था। इसके बाद शाम चार बजे घर से झकहिया जाने के लिए कह कर निकला था, देर रात तक वापस घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था जिससे परिजन परेशान होकर खूब तलाश किये लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंची इटवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की तो उसकी पहचान पचमोहनी निवासी विकास गुप्त के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की सूचना परिवारीजनों को दी। हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इटवा कस्बे में निर्माणाधीन आईटीआई बिल्डिंग के प्रथम तल पर एक 16 वर्षीय छात्र की गर्दन कटी लाश मिलने से फैली सनसनी | New India Times

मृतक विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता के साथ उसके दोनों बड़े भाई मुंबई में हैं। इटवा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश श्रीवास्तव के मुताबिक घटना स्थल से बीयर के बोतल के साथ शराब के खाली डिब्बे, सर्जिकल ग्‍लव्‍स, ब्लेड और मृतक के जेब से 50 रुपये की नोट मिली है। पुलिस टीम पूरे घटना क्रम की जांच में लगी है। फॉरेंसिक टीम के साथ एसओजी भी अपने स्तर से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version