पुलिस थाना हजीरा ने अवैध शराब बेचने के मामले में वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस थाना हजीरा ने अवैध शराब बेचने के मामले में वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल | New India Times

24 घंटे के अंदर हजीरा पुलिस ने दो वारंटीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा अखिलेश रेनवाल के निर्देशन व पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर टी आई आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस थाना हजीरा की टीम ने अवैध शराब बेचने के मामले में गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। मान्यनीय न्यायालय अनुप्रेक्षा जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ग्वालियर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 5065/18 थाना हजीरा अपराध क्रमांक 317/18 धारा 34(1 ) आबकारी एक्ट में जारी किया गया था। गिरफ्तारी वारंटी को अमित होटल के पास से एसआई नरेंद्र छिकारा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, जय सिंह, आरक्षक जनक सिंह, जितेंद्र जादौन, अरुण लोधी व सतेन्द्र नरवरिया ने वारंटी को अमित होटल के पास बिरला नगर ग्वालियर से दबोचा। कोर्ट ने वारंटी को जेल भेजा पिछले वर्ष वारंटी को अवैध शराब के मामले में कोर्ट ने ₹1000 के अर्थदंड से दंडित किया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article