रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार माफियाओं के विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है जो मुहिम छिंदवाड़ा सहित समूचे प्रदेश भर में जारी है।
मुख्य मार्गों पर बेश कीमती शासकीय जमीनों पर कब्जा करने वाले की अब खैर नहीं है, भू माफियाओं के अतिक्रमण को बुलडोजर से जमीन दोज किया जा रहा है और जिनके ऊपर पुराने कोल माफिया, भू माफिया, रेत माफिया, लोहा माफिया, जुआ सट्टा के अधिक संख्या में मामले दर्ज हैं उन पर भी देर सवेर कार्यवाही की आशंका जताई जा रही है। इस कार्यवाही का सीधा संदेश है कि माफिया किसी भी दल का हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के निर्देशन में दमुआ के भाजपा से जुड़े राजनैतिक संरक्षण प्राप्त कल्लू राजगीर के पुराना दमुआ चौक के मुख्य मार्ग पर स्थित अतिक्रमण कर बनाए गए ढाबे पर शासन का बुलडोजर चला और पूरे अतिक्रमण को जमीनदोज कर दिया गया। एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे, एसडीओपी एस.के. सिंह, तहसीलदार कमलेशराम नीरज, जुन्नारदेव टीआई मुकेश द्विवेदी, दमुआ थाना प्रभारी कोमल दियावार के अतिरिक्त बड़ी संख्या में राजस्व और नगरीय प्रशासन के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ इस अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्यवाही पूरी की गई।
मौके पर कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस व सुरक्षा कर्मियों की चाक व चौंबंद व्यवस्था की गयी थी।
