कड़ाके की ठंड व शीतलहर से बचाने के लिए किसानों व जरूरतमंदों को वितरित किये गये कंबल | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

कड़ाके की ठंड व शीतलहर से बचाने के लिए किसानों व जरूरतमंदों को वितरित किये गये कंबल | New India Times

कड़ाके की ठंड व शीतलहर से बचाने के लिए किसानों व जरूरतमंदों को मोहनलालगंज के भौराखुर्द के वरिष्ठ समाजसेवी दिग्विजय सिंह चौरसिया व पत्रकार अवनीश पांडेय एवं रणविजय सिंह चौरसिया द्वारा करीब एक हजार कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज एसडीएम विकास सिंह ने कम्बल वितरण का शुभारंभ किया। वहीं इस समाहरोह में कई गांव जैसे भौराखुर्द, मोहारी कला, कलन्दर खेडा, सतई खेडा, ईश्वरी खेडा के लोग सम्मिलित हुए तथा किसानों एवं जरूरतमंदों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने का काम वरिष्ठ समाजसेवी दिग्विजय सिंह चौरसिया व पत्रकार अवनीश पाण्डेय एवं रणविजय सिंह चौरसिया द्वारा किया गया।

वरिष्ठ समाजसेवी दिग्विजय सिंह चौरसिया ने बताया की किसान सम्मान का भूखा है, मेहनत पसीना बहाकर किसान फसल तैयार करता है और उसके बदले में किसानों का सम्मान भी नहीं होता इसलिए सरकार द्वारा किसानों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे किसानों को खेती के दौरान कोई भी दिक्कत न हो। वहीं गरीब एवं जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए करीब 1000 कंबल भी वितरित किया जिससे गरीबों को चेहरे खिल उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज एसडीएम विकास सिंह व भाजपा कार्यकर्ता आदित्य मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी दिग्विजय सिंह चौरसिया, समाजसेवी रणविजय सिंह चौरसिया, अवनीश कुमार सिंह, सुमित सिंह, परमेश्वर धीमान, अजीत सिंह, सन्त शरण रावत राजू धीमान, मुकेश पाल, राज कुमार वर्मा मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article