श्वेतांबर जैन समाज ने मनाया आचार्य श्री राजचंद्र सुरेश जी का जन्मदिन | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

श्वेतांबर जैन समाज ने मनाया आचार्य श्री राजचंद्र सुरेश जी का जन्मदिन | New India Times

श्वेतांबर जैन समाज द्वारा परम पूज्य आचार्य श्री राजचंद्र सुरेश्वर जी महाराज साहेब का जन्मदिन जैन समाज की प्राचीन परंपरा अनुसार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसके अंतर्गत पूजा-अर्चना अनुष्ठान किए गए। समाज के ट्रस्टी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री मेहुल जयराज जैन ने बताया कि आचार्य श्री के जन्मदिन के निमित्त श्रीमती लीला रानी प्रकाश माली भंडारी परिवार द्वारा मारवाड़ी युवा मंच को मानव सेवा हेतु दो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किए गए। माली युवा मंच के अध्यक्ष सुनील मूंदड़ा ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच कई सालों से निशुल्क जीवन रक्षक प्रकल्प चलाता आ रहा है,उसी के अंतर्गत यह दो ऑक्सीजन सिलेंडर का लोकार्पण आगामी 20 तारीख को अपने स्थापना दिवस पर किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article