जुन्नारदेव में पुलिस बनकर कर ठगी करने वाले नकली पुलिस जवान को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव में पुलिस बनकर कर ठगी करने वाले नकली पुलिस जवान को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जुन्नारदेव के चर्च तिराहे पर स्वयं को पुलिस अधिकारी बता रहे अज्ञात व्यक्ति की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश द्वेदी और उनकी टीम द्वारा नकली पुलिस जवान को गिरफ्तार कर एफआईआर नंबर 16/2021 धारा 419, 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल द्वारा पूर्व से ही जिले में फर्जी धोखाधड़ी ठगी में संलिप्त व्यक्तियों, बैंक एटीएम से चोरी में संलिप्त व्यक्तियों व अपराधों पर अंकुश लगाने दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इन्हीं निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमारी एवं अनुभवी अधिकारी पुलिस जुन्नारदेव एसके सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना जुन्नारदेव प्रभारी मुकेश द्विवेदी को अग्रिम अनुसाधन एवं कार्यवाही हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए फर्जी पुलिस जवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बुद्धसेन पिता राम निरंजन मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उब्री पोस्ट हरदौली थाना, अधिकारी कर्मचारी एवं जिले सभी कर्मचारी से सरकारी नंबरों से संपर्क कर वसूली कर रहा था जिसके पास से नगद ₹2000 आरोपी का आधार कार्ड एवं एम आई कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article