युवा पत्रकार अली असगर बोहरा थांदला-मेघनगर विधायक वीरसिंग भूरिया के मीडिया प्रभारी नियुक्त | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

युवा पत्रकार अली असगर बोहरा थांदला-मेघनगर विधायक वीरसिंग भूरिया के मीडिया प्रभारी नियुक्त | New India Times

विधानसभा क्षेत्र 194 थांदला-मेघनगर के विधायक वीरसिंग भूरिया ने विधायक की प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व पत्रकार अली असगर बोहरा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। अली असगर बोहरा ने पूर्व में भी कांग्रेस में अनेक पदों पर सामाजिक कार्य करते हुए जनता की सेवा करते रहे हैं।

विधायक ने बताया कि अब से पूरी विधानसभा क्षेत्र में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं व विधायक के भ्रमण आदि में जनसम्पर्क सम्बन्धी जानकारी संकलित कर उसे जनता में प्रसारित करेंगे। उनके विधानसभा क्षेत्र में मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, मनीष बघेल, अक्षय भट्ट, आनन्द चौहान, राजेश जैन, विकास भूरिया, लक्ष्मण राठौड़, कालू छिपा, कालू सिंह नलवाया, शहर अध्यक्ष आनंदीलाल पडीयार, अनूप भंडारी, युसुफ नन्हे खा, अमित लालवानी, कैलाश बन्धु, महिला अध्यक्ष शायदा भाभर, अरुण ओहरी, रोशन बारिया आदि ने युवा पत्रकार अली असगर बोहरा को बधाई दी है साथ ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version