ट्रक की चपेट में आने से बस कंडक्टर की घटनास्थल पर ही मौत | New India Times

नीतेश अग्रवाल, भिंड ( मप्र ), NIT; ​ट्रक की चपेट में आने से बस कंडक्टर की घटनास्थल पर ही मौत | New India Timesभिंड के सुभाष तिराह पर आये दिन सडक हादसे होते रहते हैं जिसमें मासूम लोगों की जानें जाती रहती हैं। अभी कुछ समय पहले एक मासूम बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया था जिसमें मौके पर ही बच्चे की मौत होईगई थी, वही आज सुबह कल्लू राजावत उम्र 40 वर्ष पिता रामनरेश राजावत जो ग्राम बिलोरी थाना देहात के रहने वाले थे, जो कि सुबह सुभाष तिराह पर नास्ता करने के लिए आये थे, तभी ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

 मिली जानकारी के अनुसार कल्लू राजावत धर्मेंद्र ट्रेवल्स की बस क्रमांक  MP30 P0315 पर कंडक्टर का काम करता था। यह हादसा सुबह करीव 8 बजे हुआ। देर से आयी पुलिस बल को देख कर जनतारऔर बसों के संचालक में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने तिराहे पर जाम लगा दिया।​ट्रक की चपेट में आने से बस कंडक्टर की घटनास्थल पर ही मौत | New India Timesलोगों का कहना है जब तक कलेक्टर नहीं आयेंगे तब तक जाम को नहीं खोला जाएगा। जब यह बात कलेक्टर तक पहुंची तो कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और परिजन की मांगों को सुना इसके बाद जाम को खोला गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version