शासकीय महाविद्यालय मनावर द्वारा मनाया गया भारतीय सेना दिवस | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय मनावर द्वारा मनाया गया भारतीय सेना दिवस | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर में आई क्यू ए.सी. एवं एन.सी.सी. विभाग द्वारा भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय राष्ट्रीय बेवीनार का आयोजन किया गया। जिसमें रिसोर्स पर्सन कैप्टन सुरेन्द्र सिंह, डायरेक्टर कैप्टन एकेडमी. इन्दौर एवं लेफ्टीनेन्ट डॉ. केतन टोपीवाला, एसोसियेट प्रोफेसर, गुजराती साइन्स कॉलेज, इन्दौर ने इन्डियन आर्मी केरियर अपोर्चुनिटी एण्ड चेलेन्जेस विषय पर व्याख्यान दिया एवं डॉक्युमेन्ट्री दिखाई गयी जिसके अन्तर्गत उनके द्वारा भारतीय सेना में भर्ती, एन.एन.सी. कैडेट की भारतीय सेना में शामिल होने की संभावनाएँ और चुनौतियों के बारे में विस्तृत से चर्चा की गई।

शासकीय महाविद्यालय मनावर द्वारा मनाया गया भारतीय सेना दिवस | New India Times

यह कार्यक्रम गूगलमीट एप के माध्यम से संचालित किया गया जिसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. आर.सी. पान्टेल एवं आई. क्यू ए.सी. प्रभारी डॉ. आई. एस. सस्त्या द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन संयोजक लेफ्टीनेन्ट डॉ. एम. एस. अजनार द्वारा किया गया कार्यक्रम की सह-संयोजक डॉ. नूतन राजपूत विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र रही। रिसोर्स पर्सन का परिचय डॉ. अनीता शर्मा द्वारा एवं आभार डॉ. जितेन्द्र सोलंकी द्वारा दिया गया। आर्गेनाइजिंग सदस्य डॉ. के. एस. वास्केल, डॉ. जे.पी. पाटीदार, डॉ. एस. एस. जामोद, डॉ. ए. के. बघेल, प्रो. एस कवचे एवं तकनीकी सहयोग प्रो. देवेन्द्र सिंह, प्रो. राजेन्द्र बालेश्वर एवं प्रो. ओ. पी. मारू द्वारा किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version