गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने गौ-शाला सहित निर्माण कार्यों का किया भूमिजन एवं लोकार्पण | New India Times

गुलशन परुथी, दतिया (मप्र), NIT:

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने गौ-शाला सहित निर्माण कार्यों का किया भूमिजन एवं लोकार्पण | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम डांग-करैरा में 95 लाख 82 हजार की लागत के 10 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें 56 लाख की लागत के 2 निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया जिसमें 51 लाख की गौ-शाला भी शािमल है जबकि 39 लाख 82 हजार की लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण किया।

डाॅ. मिश्र ने ग्राम डांग-करैरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 69 लाख 40 हजार की लागत के 8 विकास एवं निर्माण कार्यो की घोषणा करते हुए कहा कि यह कार्य अप्रैल माह में अगले वित्तीय वर्ष से शुरू किए जायेंगे। उन्होंने इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं जिमसें कपिलधारा कूप, नंदन फलोद्यान, भूमि समतलीकरण हेतु् 31 हितग्राहियों को 35 लाख 80 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की। इस दौरान उन्होंने राखी राजा परमार के पैर का आॅपरेशन कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सभी वर्गो के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं के तहत् पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि योजनाआंे के तहत् लाभान्वित हितग्राहियों की मंच से जानकारी देने का मुख्य उद्देश्य अधिकारी, कर्मचारी एवं विचैलिए हितग्राहियों से राशि न लें। उन्होंने शिलान्यास किए गए विकास एवं निर्माण कार्यो की निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि इन निर्माण कायो को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कार्डधारी परिवार देश के प्रमुख शहरों में चिन्हित किए गए निजी अस्पतालों में पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज करा सकेंगे। इस दौरान 168 हितग्राहियों का पंजीयन, 84 हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची और 160 हितग्राहियों को नवीन आयुष्मान कार्ड बनाये गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version